कांग्रेस नेता संजय झा कोरोना संक्रमित पाए गए, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

    0
    53

    23/5/2020

    कांग्रेस नेता संजय झा को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। खुद संजय ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है।

    उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मेरा कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजीटिव आया है। चूंकि मुझमें इसका कोई लक्षण नहीं है इसलिए अगले 10-12 दिन तक मैं होम क्वारंटाइन रहूंगा। कृप्या संक्रमण के खतरे को हल्के में न लें। हम में से कोई भी इसका शिकार हो सकता है। सब लोग अपना ध्यान रखें।’
    कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता झा अक्सर टीवी चैनलों पर होने वाली बहसों में पार्टी का पक्ष रखते नजर आते हैं। इसके अलावा वो ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस, महाराष्ट्र के अध्यक्ष भी हैं।

    उनके जानकारी देने के बाद ट्विटर पर कई लोगों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की और उनके जल्दी ठीक होने की उम्मीद की है।

    भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से लेकर शिवसेना नेत्री प्रियंका चतुर्वेदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here