ताज़िए दार सेवक संघ के अध्यक्ष हरीश चंद्र धानुक का निधन। धानुक एक सच्चे अज़ादार थे।

    0
    30

    संवाददाता
    लखनऊ।ताज़िए दार सेवक संघ के अध्यक्ष हरीश चंद्र धानुक का आज उनके निवास बशीरत गंज में निधन हो गया। धानुक पिछले कई महीनों से बीमार थे।उनके निधन का समाचार सुनकर उनके चाहने वालों ने उनके निवास स्थान पर जा कर उन्हें श्रद्धानजली अर्पित की। धानुक लगभग 15 वर्षों पहले रेलवे से रिटायर हुए थे।वह अपने पीछे दो पुत्रियों और चार पुत्रों को छोड़ गए हैं।धानुक गंगा जमनी तहज़ीब की मिसाल थे।वह इमाम हुसैन (अ.स)से काफ़ी अक़ीदत रखते थे।मजलिस मातम महफिलों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे।उनके घर में किशनू खलीफा के नाम से इमामबाड़ा भी है।धानुक इस इमाम बाड़े में हर साल मोहर्रम की 6 एवं 7 तारिख़ को ताज़िए दारी करते थे।इमाम बाड़ा सजाते थे।जिसमें शहर के नवाबों से लेकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा के अलावा नाम चीन हस्तियाँ शिरकत करती थी।इसके अलावा धानुक अज़ादारी से सम्बंधित धरना प्रदर्शनों में भी आगे आगे रहते थे।
    शिया समुदाय के लोगों के साथ बराबर से शरीक रहते थे।वह एक सच्चे अजादार और ईमाम हुसैन(अ.स)के चाहने वाले थे।उनके निधन पर शिया समुदाय के लोगों के साथ साथ कई तंज़ीमो ने दुख प्रकट किया।इमामे रज़ा(अ.स)कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद फय्याज हैदर , कर्बला अज़ीम उललाह खां मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष नवाब आज़म अली खां के अलावा ज़ुल्फ़िकार हुसैन मुन्ने , हैदर रिज़वी, फ़रीदा रिज़वी ने धानुक के निवास स्थान बशीरत गंज जा उनके परिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की ।स्वर्गीय धानुक का अंतिम संस्कार लखनऊ के गुललाला घाट पर किया गया।

    धानुक के निधन पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेशशर्मा ने दुख प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here