श्रमिकों की मदद करने के वजह से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार की गैरकानूनी गिरफ्तारी निंदनीय’। कांग्रेस

    0
    77

    लखनऊ 22 मई।
    आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की शहादत दिवस है। हम उनकी याद को नमन करते हैं, श्रद्धांजलि देते हैं। राजीव जी ने हमेशा से एक श्रमिकों व गरीबों के हित में खड़े होने की बात की। आज कांग्रेस के 50 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने राज्य दमन के खिलाफ और श्रमिकों के समर्थन पर फेसबुक लाइव किया है। यह जनान्दोलन बढ़ता जाएगा।

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया गया कि पैदल चलते श्रमिकों, पैदल चलती गर्भवती स्त्रियों की पीड़ा को देखते हुए श्रमिकों को घर पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने 1000 बसों की व्यवस्था की। इन बसों से लगभग 92000 श्रमिक 3 दिन में अपने घर पहुंच जाते। बसें वापस लौट गईं। श्रमिक पैदल चलते रहे। भाजपा की राजनीति ने मानवता को कुचल दिया।

    लेकिन यूपी की भाजपा सरकार ने इन बसों को रोक दिया। न केवल इन बसों को रोका गया बल्कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष को फर्जी मुकदमे लगाकर गिरफ्तार कर लिया गया।

    जारी बयान में कहा गया कि इस कोरोना आपदा की शुरुआत से ही कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि इस आपदा के दौरान हमारे लिए पहले मानवता है फिर राजनीति। इसी सिलसिले से कांग्रेस पार्टी ने 67 लाख लोगों तक मदद पहुंचाई है। बाहर फंसे लोगों को मदद का काम भी किया है। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के आह्वाहन पर श्रमिकों के घर वापस आने का किराया भरने का काम भी कांग्रेस पार्टी ने किया है।

    भाजपा सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए सहायता रोके जाने से हम पीछे नहीं हटने वाले। मुकदमे लगाने से हम डरने नहीं वाले। हम दुगुनी लगन से लोगों की सेवा में जुटेंगे।

    कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि जिस तरह से श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने सेवाभाव से 100 बसें देने का प्रस्ताव रखा और मुख्यमंत्री जी ने उसको स्वीकार किया, पर हमारी बसें, वायदे के अनुसार हम सीमा पर खड़े रहे। 36 घंटे से ज्यादा समय तक बार्डर पर खड़ी बसों पर राजनीति होती रही और उन बसों को उ0प्र0 की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया गया। कांग्रेस पार्टी गरीब, मजदूर, श्रमिक भाई, बहनों की लड़ाई लड़ती रही है। आज का फेसबुक लाइव जनान्दोलन है। हम लोकतांत्रिक तरीके से आन्दोलन चलायेंगे, हमें जनता पर विश्वास है, हम जनता के बीच जायेंगे, जनता यह निर्णय लेगी कि सही कौन है और गलत कौन है। कांग्रेस पार्टी गरीब जनता के साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी।

    प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री पंकज मलिक पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र चैधरी ने कहा कि आदरणीय प्रियंका गांधी जी ने सड़क पर चलते हुए मजदूरों को हो रही पीड़ा पर चिन्ता व्यक्त करते हुए 1000 बसें लगाने का निर्णय लिया था। भीषण गर्मी में छोटे-छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं और उम्र दराज वृद्ध, भूखे, प्यासे अपने गांव की तरफ हजारेां किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। उन्हें वाहन नहीं मिल रहे थे तो हमने मजदूरों की मदद करने का प्रयास किया। जबकि प्रदेश सरकार राजनैतिक साजिश करती रही हमारे प्रदेश अध्यक्ष बार्डर पर जाकर एक-एक बसें गिनवायीं प्रशासन को और गाजियाबाद तथा नोएडा से बस चलाने के लिए अनुमति मांगी।

    प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री पंकज मलिक पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र चैधरी ने कहा कि योगी सरकार की पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से श्री अजय कुमार लल्लू जी को गिरफ्तार कर लिया और फर्जी मुकदमें दर्ज कर दिये।

    जारी बयान में दोनों नेताओं ने कहा कि श्री अजय कुमार लल्लू जी ने जो मजदूरों के हितों के लिए आवाज उठायी है आज पूरे प्रदेश के कांग्रेसजन उस आवाज को बुलन्द कर रहे हैं। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अजय कुमार लल्लू जी के साथ खड़ा है। कांग्रेस का मकसद सेवा भाव था जब तक सड़क पर एक भी श्रमिक रहेगा, कांग्रेस उनकी मदद करती रहेगी।

    प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डा0 अनूप पटेल ने कहा कि आज कांग्रेस के 50हजार कार्यकर्ताओं ने दमन के खिलाफ और श्रमिकों के समर्थन पर फेसबुक लाइव किया है। यह जनान्दोलन बढ़ता जाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here