योगी सरकार के मंत्री ने की बुर्के पर पाबंदी की मांग

    0
    81

    लखनऊ 11 फरवरी 2020  योगी सरकार में कृषि राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने  केन्द्र कि मोदी सरकार से मांग की है कि भारत में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया जाये।

    रघुराज सिंह ने यह कहा है कि आतंकवादी अपनी पहचान छिपाने के लिए नकाब का प्रयोग एक हथकंडे के रूप में करते हैं और आतंकवादी बुर्का पहन कर आसानी से हमारे देश में घुस कर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    इसलिए मैं एक बार फिर मोदी सरकार से अपील करता हूं कि भारत में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिये।

    उन्होंने कहा कि जिस तरह पिछले साल श्रीलंका में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया था उसी तरह भारत में भी बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिये। साथ ही उन्होंने कहा कि दैत्यों के वंशज बुर्का पहनते हैं इसलिए इस पर प्रतिबंध लगना चाहिये। ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि बुर्का पहनने की परम्परा अरब से आई है और मैं भारतीय नागरिकों का आह्वान करता हूं कि एकजुट हो जाइये और बुर्का पहनने पर आवाज़ उठाइये ताकि हमारा भारत आतंकवादियों से सुरक्षित रहे।

    सूत्रों के अनुसार यह पहली बार नहीं है जब भारत में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाये जाने की मांग की गयी है और इससे पहले रघुराज सिंह ने एक बयान में कहा था कि जो भी योगी- मोदी सरकार के खिलाफ बोलेगा उसे ज़िन्दा दफ्न कर दिया जायेगा। इसी प्रकार अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम के बारे में उन्होंने कहा था कि हम जब भी चाहेंगे उसका नाम बदल कर “हिन्दुस्तान युनिवर्सिटी” कर देंगे और सरकार की ओर से पुलिस को निर्देश दिया गया है कि हिंसा व विवाद में लिप्त लोगों की तुरंत हत्या कर दी जाये।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here