उ प्र में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में जुनून नहीं : क़म्बर रज़ा

    0
    58

    04/06/2020

    कांग्रेस पार्टी ने ब्रिटिश हुकूमत से हिंदुस्तान को आज़ाद करवाने में अपना योगदान किया व लगभग 60 वर्ष तक पूर्ण भारत में राज किया और कुल मिलाकर हर क्षेत्र में विकास,उन्नति की ,पर कांग्रेस पार्टी कुछ राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी कमज़ोर होती चली गई।

    कांग्रेस पार्टी आलाकमान ने उप्र में पार्टी को मज़बूत करने की दिशा में कई पुरजोर कोशिशें की व उप्र कांग्रेस कमेटी के लगभग हर जाति-धर्म के अध्यक्ष व प्रदेश कमेटी में पदाधिकारी मनोनीत किए ।
    इसी क्रम में एक फिल्म स्टार को भी उप्र कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करने के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया गया ,पर कांग्रेस पार्टी की उप्र में गिरते हुए राजनीतिक स्तर को कोई नहीं रोक पाया ।
    हाल ही के लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी आलाकमान ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पोती श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जोकि सूरत-शक्ल व‌ लोगों से मिलने में स्वर्गीय इंदिरा गांधी जैसी है। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी है ,जिन्होंने हिंदुस्तान को आधुनिक कंप्यूटर व आधुनिक रिसर्च मे आगे बढ़ाया, को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया, जिसके बाद श्रीमती वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के जनाधार को मज़बूत करने के लिए हर क्षेत्र की समस्या की आवाज बुलंद की जिसके चलते उ प्र में डूबती हुई कांग्रेस को जनसमर्थन जोड़ने में काफी राहत मिली।

    लेकिन देखने को यह मिला की श्रीमती वाड्रा के आदेशानुसार श्रमिकों के लिए उप्र सरकार को 1000 बसे श्रमिकों को घर तक पहुंचाने के लिए देने के संबंध में उत्तर प्रदेश के वर्तमान अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू विधायक को जिस तरीके से जेल भेजा गया व पुलिस की लापरवाही से उनकी जमानत नहीं हो पाई जिसके चलते उ प्र में जिला, शहर ,वार्ड स्थल पर जिस तरीके का आंदोलन होना चाहिए था नहीं हुआ और इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के वह पुराने नेता जिन्होंने केंद्र व राज्य कांग्रेस शासन में भरपूर फायदा उठाया व मिनिस्ट्री तक हासिल की ,मौन रहे।

    यह कांग्रेस पार्टी उ प्र के लिए चिंता का विषय है कि कांग्रेस पार्टी को किस तरीके से प्रदेश,शहर ,गांव क़स्बे आदि में कमेटी गठित कर मज़बूत किया जाए तब ही कांग्रेस पार्टी के डूबते हुए सूरज को फिर से निकाला जा सकता है।।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here